Showing posts with label अवशेष. Show all posts
Showing posts with label अवशेष. Show all posts
Tuesday, January 15, 2013
वियतनाम में इंसान का करीब 3,500 साल पुराना अवशेष मिला है..
वियतनाम के एक मकबरे में इंसान का करीब 3,500 साल पुराना अवशेष मिला है। समझा जाता है कि वह इंसान फुंग नगुयेन काल में जीवित था। अवशेष हनोई से 40 किलोमीटर दूर विन्ह फुक प्रांत के उत्तरी हिस्से में डांग डाउ स्थान पर मिला है। माना जाता है कि यह अवशेष 1.6 मीटर लम्बे इंसान का हो सकता है।वियतनाम में फुंग नगुयेन काल करीब 4,000-3,500 साल पहले शुरुआती कांस्य-युग के दौरान की संस्कृति थी। फुंग नगुयेन नाम फुंग नगुयेन गांव में एक पुरातात्विक स्थान से लिया गया है। कुछ अन्य शिल्पकृतियां भी पाई गई हैं, जिनमें पत्थर की कुल्हाड़ियां, खाद्य पदार्थ काटने वाले उपकरण, कांस्य के कमान, पत्थर से बने बर्तन तथा आभूषण, जानवरों के सींग तथा हड्डियां शामिल हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)