Showing posts with label आई एन एस सहयाद्री. Show all posts
Showing posts with label आई एन एस सहयाद्री. Show all posts

Sunday, October 14, 2012

आई एन एस सहयाद्री शिवालिक वर्ग का अंतिम और तीसरा युद्ध पोत है..

आई एन एस सहयाद्री शिवालिक वर्ग का अंतिम और तीसरा युद्ध पोत है। सहयाद्री के पहले आई एन एस शिवालिक को वर्ष 2010 में और आई एन एस सतपुड़ा को वर्ष 2011 में देश को समर्पित किया गया था।शिवालिक वर्ग के युद्ध पोतों की लंबाई 143 मीटर और चौड़ाई 16.9 मीटर है। इनका भार 6 हजार टन है और इनमें गैस टर्बाइन तथा डीजल इंजन लगा है।

आई एन एस सहयाद्री

यह युद्ध पोत मजगांव डॉक लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है। सहयाद्री के पहले आई एन एस शिवालिक को वर्ष 2010 में और आई एन एस सतपुड़ा को वर्ष 2011 में देश को समर्पित किया गया था। आई एन एस सहयाद्री जमीनी और हवाई रक्षा हथियारों से लैस है। इन हथियारों में लंबी दूरी वाली एंटी-शिप मिसाइल, एंटी एयरकराफ्ट मिसाइल और एंटी-मिसाइल रक्षा प्रणाली शामिल है.