Showing posts with label खजुराहो के मंदिर. Show all posts
Showing posts with label खजुराहो के मंदिर. Show all posts

Wednesday, August 22, 2012

जगदम्बा देवी का मंदिर

इसका निर्माण 1000 से 1025 ईसवीं के बीच किया गया था। छतरपुर के महाराजा ने देवी पार्वती की प्रतिमा स्थापित करवाई थी इसी कारण इसे देवी जगदम्बा मंदिर कहते हैं।यह मंदिर शार्दूलों के काल्पनिक चित्रण के लिए प्रसिद्ध है। शार्दूल वह पौराणिक पशु था जिसका शरीर शेर का और सिर तोते, हाथी या वराह का होता था।

खजुराहो के मंदिर

खजुराहो के मंदिर मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में है.कनिंघम के अनुसार खर्जुर वाटिका से खजुवाटिका और फिर खजुराहो हो गया.यहां के कलाकारों ने स्थूल शरीर का निर्माण कर विराम नहीं लिया, वरन् उनमें प्राण-संचार भी किया है.
यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। मंदिरों का शहर खजुराहो पूरे विश्व में मुड़े हुए पत्थरों से निर्मित मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है. संभोग की विभिन्न कलाओं को इन मंदिरों में बेहद खूबसूरती के उभारा गया है.