Showing posts with label डिजिटलीकरण. Show all posts
Showing posts with label डिजिटलीकरण. Show all posts

Saturday, October 20, 2012

डिजिटलीकरण प्रक्रिया

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटलीकरण प्रक्रिया की हालिया समीक्षा में पता चला है कि चारों मेट्रो शहरों दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्‍नई में केबल टीवी डिजिटलीकरण का 81 प्रतिशत लक्ष्‍य हासिल कर लिया गया है। यदि डीटीएच की प्रगति को भी इसमें शामिल कर लिया जाए तो यह आंकड़ा 87 प्रतिशत तक पहुंच जाता है।