Showing posts with label डेंगू. Show all posts
Showing posts with label डेंगू. Show all posts

Tuesday, October 16, 2012

डेंगू का नया स्ट्रेन

डेंगू का नया स्ट्रेन दिख रहा है। इसमें स्किन , आंखें और शरीर के जोड़ सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। डेंगू के लक्षणों में इस तरह का बदलाव कभी - कभार देखा जाता है. कुछ लोग एलर्जी समझकर स्किन स्पेशलिस्ट के पास पहुंच रहे हैं , तो कोई आई फ्लू के भ्रम में आई स्पेशलिस्ट के पास जा रहा है. आजकल डेंगू के करीब 80 पर्सेंट मामले नए लक्षणों वाले ही आ रहे हैं। इनमें स्किन पर अलग - अलग तरह के रैशेज के साथ किसी को जोड़ों में दर्द हो रहा है , तो किसी की आंखें लाल होकर सूज गई हैं।

Friday, October 5, 2012

दिल्ली में डेंगू

इस वर्ष दिल्ली में डेंगू के मामलों की संख्या 113 तक पहुंच गई है। 2006 में यहां इस बीमारी के 3366 मामले सामने आए थे, जिनमें से 38 मामलों में रोगियों की मौत हो गई थी। वर्ष 2007 में एक, 2008 में दो, 2009 में तीन और 2010 व 2011 में आठ-आठ रोगियों की डेंगू से मौत हो चुकी है।