Showing posts with label धनतेरस. Show all posts
Showing posts with label धनतेरस. Show all posts

Monday, November 12, 2012

पांच दिवसीय दीपावली उत्सव धनतेरस से शुरू होता है..

पांच दिवसीय दीपावली उत्सव धनतेरस से शुरू होता है। इस दिन धनवंतरि का प्रगट दिवस मनाकर आयु तथा आरोग्य, स्वास्थ्य सुरक्षा के उपायों के बारे में प्रार्थना, चिंतन व मनन किया जाता है। शाम को यम के प्रति हर घर में दीप का दान इस भाव से किया जाता है कि किसी को भी अकाल मृत्यु का भय नहीं सताए।

Saturday, November 10, 2012

धनतेरस

दिवाली पर्व की शुरुआत धनतेरस के दिन से ही शुरू हो जाती है. पौराणिक कथाओं के मुताबिक त्रयोदशी के इसी दिन समुद्र मंथन के वक्त आयुर्वेद के जन्मदाता भगवान धन्वंतरि हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे इसीलिए इसे धनतेरस कहा जाता है। दीया जलाने का आध्यात्मिक अर्थ है, हम अपने भीतर जो आत्मा का प्रकाश है, उसका अनुभव करें।इस दिन नया स्वर्ण व चांदी खरीदना या जो घर में रखा है, उसे बाहर निकालकर उसकी पूजा करना शुभ माना जाता है।