Showing posts with label नई खोज लाइसेंसिंग नीति. Show all posts
Showing posts with label नई खोज लाइसेंसिंग नीति. Show all posts

Tuesday, October 16, 2012

नई खोज लाइसेंसिंग नीति की शुरूआत

भारत सरकार ने 1997-98 में ही नई खोज लाइसेंसिंग नीति की शुरूआत कर दी थी, इस नीति के परिणाम स्‍वरूप 14 अरब डॉलर से अधिक का निवेश हुआ है तथा 87 तेल और गैस खंडों का पता लगा है, जिनमें से तीन खंडों में उत्‍पादन शुरू हो चुका है। इस नीति का नौवां दौर अभी पूरा हुआ है, जिससे लगभग 88 हजार वर्ग किलोमीटर का तलछट क्षेत्र उपलब्‍ध हुआ है, जिसमें 8 विदेशी कंपनियों सहित 37 कंपनियों ने भाग लिया है।

नई खोज लाइसेंसिंग नीति

भारत सरकार ने 1997-98 में जो नई खोज लाइसेंसिंग नीति शुरू की थी, उसमें 14 अरब अमरीकी डॉलर से अधिक का निवेश किया जा चुका है, जिसके परिणाम स्वरूप तेल और गैस के 87 भंडारों का पता लगा है। भारत की तेल परिष्करण क्षमता 21.5 करोड़ मीट्रिक टन वार्षिक है और पेट्रोलियम पदार्थों का निर्यात 6 करोड़ टन से भी अधिक हो गया है, जिससे 60 अरब अमरीकी डॉलर का राजस्व प्राप्त हो रहा है।