Showing posts with label नोबेल पुरस्कार. Show all posts
Showing posts with label नोबेल पुरस्कार. Show all posts
Sunday, October 28, 2012
डॉ. चंद्रशेखर वेंकटरमन
भौतिक शास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय डॉ. चंद्रशेखर वेंकटरमन थे। उन्हें 1930 में यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। रमन का जन्म तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली के पास तिरुवाइक्कावल में हुआ था।उन्हें ‘सर’ की उपाधि से भी सम्मानित किया गया. उन्होंने अपने अनुसंधान में इस बात का पता लगाया कि किस तरह अपसरित प्रकाश में अन्य तरंग, लंबाई की किरणें भी मौजूद रहती हैं। उनकी खोज को रमन प्रभाव के नाम से भी जाना जाता है.
सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर
सन 1983 में भौतिक शास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर खगोल भौतिक शास्त्री थे। उनकी शिक्षा चेन्नई के प्रेसीडेंसी कॉलेज में हुई। वह नोबेल पुरस्कार विजेतर सर सी.वी. रमन के भतीजे थे। बाद में चंद्रशेखर अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने खगोल भौतिक शास्त्र तथा सौरमंडल से संबंधित विषयों पर अनेक पुस्तकें लिखीं। उन्होंने ‘व्हाइट ड्वार्फ’ यानी श्वेत बौने नाम के नक्षत्रों के बारे में सिद्धांत का प्रतिपादन किया। इन नक्षत्रों के लिए उन्होंने जो सीमा निर्धारित की है, उसे चंद्रशेखर सीमा कहा जाता है।
नोबेल पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशी प्रदान की जाती है..
नोबेल पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशी प्रदान की जाती है। अल्फ्रेड नोबेल ने कुल 355 आविष्कार किए जिनमें डायनामाइट का आविष्कार भी था। स्वीडिश बैंक में जमा राशी के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
Monday, October 15, 2012
अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार
अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार शुरू से नहीं दिया जाता. इसे 1969 से दिया जाने लगा है.
एलविन रोथ और लॉएड शैपले
एलविन रोथ और लॉएड शैपले को ‘स्थिर आवंटन के सिद्धांत तथा बाज़ार की अभिकल्पना का कार्य’ के लिए यह पुरस्कार दिया गया है.एलविन रोथ हार्वर्ड विश्वविधालय में प्रोफ़ेसर हैं जबकि लॉएड शैपले लॉस एंजिल्स स्थित कैलिफ़ॉर्निया विश्वविधालय में पढ़ाते हैं.शैपले और उनके सहयोगी डेविड गेल ने 1962 में एक नए सिद्धांत का प्रतिपादन किया था जिसके तहत इस बात पर विचार विमर्श किया गया था कि बाज़ार में मांग और आपूर्ति के बीच अंतर को कैसे कम किया जाए.उसके अस्सी के दशक में एलविन रोथ ने नए-नए बने डॉक्टरों के लिए बाज़ार कैसा है इस पर अपना अध्ययन शुरू किया.
Tuesday, October 9, 2012
फ्रांसीसी वैज्ञानिक सर्गे हरोशे और अमेरिकी शोधकर्ता डेविड जे. वाइनलैंड को संयुक्त रूप से वर्ष 2012 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया..
फ्रांसीसी वैज्ञानिक सर्गे हरोशे और अमेरिकी शोधकर्ता डेविड जे. वाइनलैंड को संयुक्त रूप से वर्ष 2012 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार उस नई प्रायोगिक विधि की खोज के लिए दिया गया, जिसके तहत व्यक्तिगत क्वांटम प्रणालियों की गणना की जा सकती है और उसमें बदलाव भी किए जा सकते हैं।
नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत 1901 में हुई थी..
नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत 1901 में हुई थी. वर्ष 1901 से 2011 तक 853 लोगों या संस्थानों को यह पुरस्कार दिए गए हैं. 199 लोगों को चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिए जा चुके हैं.
चिकित्सा नोबेल पुरस्कार-2011
वर्ष 2011 के लिए अमेरिका के ब्रूस बीटलर, और फ्रांस के ज्यूल्स हॉफमन को जन्मजात इम्यूनिटी पर उनके कामों के लिए और कनाडा के राल्फ श्टाइनमैन को इम्यून सिस्टम को सक्रिय बनाने वाले डेंड्रिटिक कोशिका की खोज के लिए पुरस्कार दिया गया था
जॉन गुरडॉन
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के 79 साल के सर जॉन गुरडॉन को जापानी साइंटिस्ट शिन्या यामानाका के साथ संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गर्डन और यामानाका ने प्रयोग कर यह दिखाया कि एक परिपक्व कोशिका सिर्फ त्वचा, मस्तिष्क या बाकी विशेषज्ञ कार्य ही नहीं करती बल्कि इसे फिर से युवा बनाकर शरीर के दूसरे हिस्से के लायक बनाया जा सकता है।
चिकित्सा नोबेल पुरस्कार-2012
जॉन बी गुरडोन और शिन्या यामानाका को उनकी उस खोज के लिए यह पुरस्कार दिया जाना है जिसमें कहा गया है कि परिपक्व कोशिकाओं को एक से ज्यादा अंगों या ऊत्तकों को प्रभावित करने में सक्षम बनाने के लिए रिप्रोग्राम किया जा सकता है.
Subscribe to:
Posts (Atom)