Showing posts with label बिजली. Show all posts
Showing posts with label बिजली. Show all posts

Friday, October 19, 2012

बिजली क्षमता

सरकार ने इस वर्ष अतिरिक्त 18000 मेगावाट बिजली क्षमता जोड़ने और बिजली उत्पादन में 6.2 फीसदी की वृद्धि करने का लक्ष्य रखा है.

Saturday, October 6, 2012

बानाराम की आखिर क्या गलती है?

बानाराम की आखिर क्या गलती है, जिसकी सजा उसे बिजली के बढ़े हुए बिल देकर दी जा रही है। बानाराम दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसके परिवार में कुल सात लोग हैं और बिजली के नाम पर घर में एक कूलर, एक टीवी और 60 वॉट का एक बल्ब जलता है। लेकिन आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस घर में बिजली का बिल पिछले तीन बार से बढ़ता ही जा रहा है, और इस बार दो महीने का बिल 15 हजार रुपये आया है। हर महीने बानाराम ज्यादा से ज्यादा 3 से 4 हजार रुपये कमाते हैं। अब ये किसी की भी समझ से परे है कि आखिर बानाराम हजारों रुपयों का बिजली बिल कहां से चुकाएंगे।