Showing posts with label भारत और चीन. Show all posts
Showing posts with label भारत और चीन. Show all posts
Friday, November 16, 2012
भारत और चीन एक साथ ‘जी-20’ और ‘ब्रिक्स’ जैसे समूह के सदस्य हैं..
भारत और चीन एक साथ ‘जी-20’ और ‘ब्रिक्स’ जैसे समूह के सदस्य हैं.कूटनीतिक स्तर पर दोनों देशों के बीच अविश्वास और प्रतिस्पर्धा का रुख कायम है. चीन पाकिस्तान को सहोयग करता है जो अपने आप में भारत के लिए एक बड़े संशय का कारण है. चीन में एक पार्टी की सत्ता है और पार्टी की तरफ से चुना गया नेता राष्ट्र प्रमुख होता है. वहीं भारत लोकतांत्रिक देश हैं. दोनों मुल्कों के बीच 15 से ज्यादा बैठकें हुई हैं जो ये उम्मीद जगाता है कि आने वाले दिनों में इनके बीच के रिश्तों में परिपक्वता आएगी.
1962 के युद्ध ने भारत-चीन के रिश्ते में खटास ला दी..
1962 के युद्ध ने भारत-चीन के रिश्ते में खटास ला दी. यहीं से दोनों राष्ट्रों के बीच अविश्वास का सिलसिला शुरू हुआ. 1950 तक तो भारत-चीन के बीच रिश्तों की गरमाहट दुनिया जानती थी.1988 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी चीन के दौरे पर गए.इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में बदलाव आए, नीतियों में बदलाव हुए और व्यापारिक स्तर पर संबंधों में प्रगाढ़ता दिखने लगी.आज भारत-चीन के बीच करीब 80 अरब डॉलर का व्यापार है और आने वाले दिनों में इसके 100 अरब डॉलर होने की उम्मीद भी जताई जा रही है.
Monday, October 1, 2012
भारत और चीन के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास वर्ष 2013 में चीन में और फिर वर्ष 2014 में भारत में किया जाना है.
भारत और चीन वर्ष 2010 से रूके संयुक्त सैन्य अभ्यास को फिर शुरू करने पर सहमत हो गए.भारत और चीन के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास वर्ष 2013 में चीन में और फिर वर्ष 2014 में भारत में किया जाना है. भारत और चीन के बीच संयुक्त सैनिक अभ्यास वर्ष 2007 में शुरू हुए थे. संयुक्त सैन्य अभ्यास चीन के कुनमिंग में वर्ष 2007 में और दूसरा भारत के बेलगाम में वर्ष 2008 में हुआ था.
Subscribe to:
Posts (Atom)