Showing posts with label मंगल ग्रह. Show all posts
Showing posts with label मंगल ग्रह. Show all posts

Saturday, January 5, 2013

मंगल ग्रह अभियान

भारत अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत इस साल के अक्तूबर माह में मंगल ग्रह पर अपना यान भेजेगा. मंगल ग्रह अभियान वहां पर जीवन की तलाश करेगा. साथ ही ये भी जानने की कोशिश होगी कि वहां वायुमण्डल का ख़ात्मा किस तरह से हुआ.ये यान पीएसएलवी-एक्सएल के ज़रिए अंतरिक्ष में श्रीहरिकोटा से छोड़ा जाएगा. योजना के मुताबिक़ यान धरती की कक्षा से नवंबर के आख़िरी हफ्ते में निकल जाएगा जिसके बाद उसकी 300 दिनों की यात्रा शुरू होगी.मंगल की कक्षा में पहुंचने के बाद सैटेलाइट में मौजूद रंगीन कैमरा और इंफ्रा-रेड स्पेक्टोमीटर वहां की तस्वीरें लेना प्रारंभ कर देंगे. जबकि यान में लगा लिम्फा-अल्फ़ा फोटोमीटर वायुमण्डल में मौजूद हाइड्रोजन की मात्रा मापेगा.

Tuesday, August 21, 2012

'इनसाइट'

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 2016 में एक नए मंगल मिशन को शुरू करने की घोषणा की है ताकि मंगल ग्रह के बारे में बेहतर जानकारी मिल सके. इस मिशन का नाम 'इनसाइट' रखा गया है जो इस बात की जांच करेगा कि मंगल की अंदरूनी परत उस तरह से क्यों टैक्टोनिक प्लेट में नहीं बंटी जैसे कि पृथ्वी की अंदरूनी परत विभाजित हुई है.

Friday, August 17, 2012

ओलिंपस पर्वत

मंगल ग्रह पर ऐवरेस्ट का लगभग तीन गुना ऊंचा यह पहाड़ असल में एक खास किस्म का ज्वालामुखी पर्वत है.ओलिंपस की चोटी पर छह विशाल गड्ढे मौजूद हैं।