Showing posts with label मिस व‌र्ल्ड. Show all posts
Showing posts with label मिस व‌र्ल्ड. Show all posts

Saturday, August 18, 2012

मिस वर्ल्ड 2012- यू वेन्सिया

मिस चीन यू वेन्सिया ने मिस वर्ल्ड 2012 का खिताब जीत लिया। फर्स्ट रनर-अप मिस वेल्स सोफी एलिजाबेथ रहीं, जबकि सेकंड रनर-अप रहीं मिस ऑस्ट्रेलिया जेसिका मिशैल। मिस इंडिया वन्या मिश्रा सात फाइनलिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहीं.चीन की माइनिंग सिटी ओरडोस में आयोजित स्पर्धा में मिस वर्ल्ड 2011 इवियान सारकोस ने यू वेन्सिया को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया.

मिस व‌र्ल्ड की शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता मिस व‌र्ल्ड की शुरुआत 1951 में एरिक मोर्ले ने की थी। इस प्रतियोगिता की विजेता स्वीडन की सुंदरी कीकी हाकनसन बनीं थीं। रीटा फारिया पहली भारतीय थीं, जो मिस मिस व‌र्ल्ड बनीं।