Showing posts with label राष्‍ट्रीय पौध संरक्षण प्रशिक्षण संस्‍थान. Show all posts
Showing posts with label राष्‍ट्रीय पौध संरक्षण प्रशिक्षण संस्‍थान. Show all posts

Thursday, October 25, 2012

राष्‍ट्रीय पौध संरक्षण प्रशिक्षण संस्‍थान

सरकार ने पौध संरक्षण तरीकों में प्रशिक्षण देने के लिए हैदराबाद में राष्‍ट्रीय पौध संरक्षण प्रशिक्षण संस्‍थान का गठन किया है। यह संस्‍थान पौध संरक्षण के विभिन्‍न पहलुओं पर दीर्घ और लघु अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करके पौध संरक्षण प्रौद्योगिकी में मानव संसाधन विकास में विशिष्टिकृत है। यह विदेशी नागरिकों को भी प्रशिक्षण देता है जो विभिन्‍न एजेंसियों के साथ द्विपक्षीय कार्यक्रमों द्वारा प्रायोजित होते हैं।