Showing posts with label रिपोर्ट. Show all posts
Showing posts with label रिपोर्ट. Show all posts
Friday, October 19, 2012
‘स्टेट ऑफ वर्ल्ड सिटीज
यू एन हैबीटेट’ के विशेषज्ञों की रिपोर्ट ‘स्टेट ऑफ वर्ल्ड सिटीज’ उत्पादकता, जीवन की गुणवत्ता, आधारभूत ढांचे, पर्यावरण और समानता जैसे विभिन्न आधारों पर शहरों की समृद्धि का आकलन करती है और इन सभी पांच श्रेणियों में भारतीय शहर ढाका, काठमांडो तथा कंपाला से थोड़ा ऊपर हैं। रिपोर्ट में विश्व के शहरों में मुंबई को 52वां और नई दिल्ली को 58वां स्थान मिला है।
Sunday, October 14, 2012
क्रेडिट सुईस रिसर्च इंस्टीट्यूट की वैश्विक संपति रिपोर्ट
क्रेडिट सुईस रिसर्च इंस्टीट्यूट की वैश्विक संपति रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल देश में करोड़पतियों की तादाद 1,58,000 है जो 2017 तक 53 फीसद बढ़कर 2,42,000 हो जाएगी। भारत में एक ओर जहां ज्यादातर लोगों (95 फीसद) के पास 10,000 डॉलर (करीब पांच लाख रुपए) से कम है जबकि दूसरी तरफ आबादी के बहुत छोटे से हिस्से (सिर्फ 0.3 फीसद) के पास 1,00,000 डॉलर (करीब 5.5 करोड़ रुपए) की संपत्ति है।
Monday, October 1, 2012
ब्लैकरॉक इंवेस्टमेंट इंस्टीट्यूट ने 'द इयर ऑफ लिंविंग डाइवर्जेटली' नाम से रिपोर्ट जारी की है।
ब्लैकरॉक इंवेस्टमेंट इंस्टीट्यूट ने 'द इयर ऑफ लिंविंग डाइवर्जेटली' नाम से रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2012 में निवेशकों को सुस्ती से भरी दुनिया से रूबरू होना पड़ेगा। ग्लोबल विकास में चीन का योगदान 40 प्रतिशत से अधिक रहने की उम्मीद है, जबकि भारत का 15 फीसदी।
Subscribe to:
Posts (Atom)