Showing posts with label रूस. Show all posts
Showing posts with label रूस. Show all posts
Wednesday, February 13, 2013
रूस का प्रोग्रेस एम-18एम मालवाहक अंतरिक्ष यान
रूस का प्रोग्रेस एम-18एम मालवाहक अंतरिक्ष यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) पहुंच गया।प्रोग्रेस एम-18एम कजाकिस्तान के बैकानूर से छोड़ा गया था। यह अंतरिक्ष यान पानी, भोजन, व्यक्तिगत साफ-सफाई के सामान, चिकित्सकीय एवं फोटो उपकरण, रूसी झंडे और आईएसएस के सदस्यों के लिए उपहार लेकर गया हुआ है। 1972 से अबतक 130 से अधिक प्रक्षेपणों का रिकार्ड बना चुके प्रोग्रेस श्रेणी के मालवाहक यान रूसी अंतरिक्ष कार्गो बेड़े की रीढ़ बने हुए हैं. प्रोग्रेस मालवाहक अंतरिक्ष यान, उपकरण के अतिरिक्त 2,500 किलोग्राम की आपूर्ति ढोने की क्षमता रखते हैं।
Wednesday, January 23, 2013
रूस ने 2012 में रिकार्ड 15.16 अरब डॉलर मूल्य के हथियार बेचे..
रूस ने 2012 में रिकार्ड 15.16 अरब डॉलर मूल्य के हथियार बेचे. संघीय सैन्य एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ये हथियार भारत, म्यांमार, वियतनाम, वेनेजुएला जैसे देशों को और मध्यपूर्व में बेचे गए.
फेडरल मिलिट्री-टेक्नीकल कॉपरेशन सर्विस (एफएसएमटीसी) के प्रमुख अलेक्जेंडर फोमिन ने कहा, "प्रारम्भिक गणना के मुताबिक हथियारों का निर्यात 15.16 अरब डॉलर मूल्य तक पहुंच गया. इसका मतलब है कि हमारी योजना 111.8 फीसदी पूरी हुई."
2011 में रूस ने 13.2 अरब डॉलर मूल्य के हथियारों की बिक्री की थी और इस क्षेत्र में अमेरिका के बाद दूसरे नम्बर पर था.
Subscribe to:
Posts (Atom)