Showing posts with label वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक. Show all posts
Showing posts with label वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक. Show all posts

Saturday, November 10, 2012

वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक

विश्व आर्थिक फोरम के वर्ष 2012-13 की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक में भारत 59वें स्थान पर रहा. वर्ष 2011-12 में भारत 56वें स्थान पर था. विश्व आर्थिक फोरम के वर्ष 2012-13 में वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक में भारत की रैंकिंग ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका से 10 स्थान नीचे आ गई है, जबकि वर्ष 2011-12 में भारत इस सूची में इन देशों से आगे रहा था. वर्ष 2012-13 की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक में स्विट्जरलैंड लगातार चौथे वर्ष प्रथम स्थान पर रहा. दूसरे स्थान पर सिंगापुर और फिनलैंड तीसरे स्थान पर रहा.