Showing posts with label शुंगलू समिति. Show all posts
Showing posts with label शुंगलू समिति. Show all posts

Tuesday, January 15, 2013

शुंगलू समिति

पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक पी के शुंगलू की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति ने मार्च 2011 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिख कर कैग, लेखा महानियंत्रक :सीजीए:, दिल्ली सरकार के अधीन लेखा नियंत्रक, केंद्रीय सतर्कता आयोग और दिल्ली विकास प्राधिकरण में बदलाव का सुझाव दिया था। सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत एक आवेदन पर पीएमओ ने कहा कि पूर्व कैग और उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष वीके शुंगलू द्वारा 29 मार्च, 2010 को भेजा गया वह पत्र मंत्रियों के एक समूह को भेज दिया गया है ताकि उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्टों से जुड़े मुद्दे पर गौर किया जा सके.