Showing posts with label संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन. Show all posts
Showing posts with label संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन. Show all posts

Friday, October 19, 2012

2011 में चीन ने 124 अरब डॉलर का विदेशी निवेश जुटाया..

2011 में जहां चीन ने 124 अरब डॉलर का विदेशी निवेश जुटाया वहीं ब्रजील और रूस 67 और 53 अरब डॉलर का विदेशी निवेश प्राप्त करने में सफल रहे. तीन साल तक लगातार गिरावट के बाद दक्षिण एशियाई देशों के दूसरे देशों में निवेश के आंकड़े भी सुधरे हैं. साल 2011 में दक्षिण एशियाई देशों ने 12 फीसदी के सुधार के साथ 15.2 अरब डॉलर का विदेशी निवेश किया. पिछले साल भारत ने भी दूसरे देशों में 14.8 अरब डॉलर का निवेश किया.

संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन की रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन की ओर से जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के अच्छे प्रदर्शन की वजह से समूचे दक्षिण एशिया में पिछले साल विदेशी निवेश 23 फीसदी बढ़ा.दक्षिण एशिया में भारत अस्सी फीसदी हिस्सेदारी के साथ विदेशी निवेश का सबसे बढ़ा केंद्र है.संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन की रिपोर्ट के अनुसार निवेश के लिए सबसे आकर्षक पांच देशों की सूची में चीन, अमरीका, भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील शामिल है.