Showing posts with label सुपर कंप्यूटर. Show all posts
Showing posts with label सुपर कंप्यूटर. Show all posts

Tuesday, October 9, 2012

सुपर कंप्यूटरों का इस्तेमाल मौसम, रिसर्च, सैटेलाइट डिवेलपमेंट और स्पेस की जानकारी के लिए किया जाता है..

सुपर कंप्यूटरों का इस्तेमाल मौसम, रिसर्च, सैटेलाइट डिवेलपमेंट और स्पेस की जानकारी के लिए किया जाता है। इन कंप्यूटरों की प्रोसेसिंग इतनी तेज होती है कि अरबों, खरबों की कोडिंग सेकंड से भी कम वक्त में कर सकते हैं।

देश का सबसे तेज स्पीड का सुपर कंप्यूटर सागा-220

सुपर कंप्यूटर किसी भी आम कंप्यूटर से कई हजार गुना ज्यादा स्पीड से काम करता है। इस सुपर कंप्यूटर की पूरी ड्राफ्टिंग और डिवेलपमेंट विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर ने की। इसे 220 टेराफ्लोप्स के साथ डिजाइन किया गया है। इसे सागा-220 नाम दिया है।

दुनिया का सबसे तेज कंप्यूटर सिक्योइया है..

दुनिया का सबसे तेज कंप्यूटर सिक्योइया है। इसकी सबसे तेज कंप्यूटिंग गति 16.32 पेटाफ्लॉप है। यह 7.8 लाख हाई एंड लैपटॉप की कुल कंप्यूटिंग गति के बराबर है।

सी-डीएसी ने पेटाफ्लॉप और एक्साफ्लॉप रेंज के सुपर कंप्यूटर देश में विकसित करने की रूपरेखा का प्रस्ताव तैयार किया..

सी-डीएसी ने पेटाफ्लॉप और एक्साफ्लॉप रेंज के सुपर कंप्यूटर देश में विकसित करने की रूपरेखा का प्रस्ताव तैयार किया है। इन कंप्यूटरों का विकास अगले 5 साल में 4,700 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। पेटाफ्लॉप कंप्यूटर की गति मापने का मापक है। इस तरह के कंप्यूटर की गति काफी तेज होगी। एक एक्साफ्लॉप एक पेटाफ्लॉप से हजार गुना तेज होता है।