Showing posts with label स्‍पेशल फोकस मार्केट स्‍कीम. Show all posts
Showing posts with label स्‍पेशल फोकस मार्केट स्‍कीम. Show all posts

Tuesday, October 16, 2012

स्‍पेशल फोकस मार्केट स्‍कीम

विशेष फोकस बाजार स्‍कीम (विशेष एफएमएस) के तहत अधिसूचित देशों को निर्यात फोकस बाजार स्‍कीम (एफएमएस) के अंतर्गत अनुमन 3 प्रतिशत शुल्‍क क्रेडिट स्‍क्रिप के अलावा 1 प्रतिशत के अतिरिक्‍त शुल्‍क क्रेडिट स्‍क्रिप के लिए पात्र होगा। 05 जून, 2012 को सात नए बाजारों नामत: बेलिज, चिली, एल सल्‍वाडोर, ग्‍वाटेमाला, होंडूरास, मोरक्‍को, और उरूग्‍वे को विशेष फोकस बाजार स्‍कीम के साथ जोड़ा गया है जिससे इस स्‍कीम के तहत बाजारों की संख्‍या 48 हो जाती है। 2004-05 के बाद निर्यातों में प्रत्‍येक वर्ष बढ़ोतरी हुई है सिवाय 2009-10 के जब इसमें कमी आई थी।