Wednesday, October 3, 2012

1985 के अप्रैल में गंगा एक्शन प्लान की शुरुआत हुई

1985 के अप्रैल में गंगा एक्शन प्लान की शुरुआत हुई और बीस सालों में इस पर 1200 करोड़ रुपये खर्च हुए। लोकलेखा समिति ने अपनी 2006 की रिपोर्ट में बताया था कि गंगा एक्शन प्लान (प्रथमचरण) 1990 तक समाप्त करने की योजना थी। प्रगति धीमी होने के कारण इसका समय 2001-2008 तक बढाया गया।

ऐसे लोग, जिनमें विटामिन सी का स्तर कम होता है, उनमें वायु प्रदूषण का असर अधिक देखने को मिलता है।

ऐसे लोग, जिनमें विटामिन सी का स्तर कम होता है, उनमें वायु प्रदूषण का विपरीत असर अधिक देखने को मिलता है। विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

प्रदूषण का उच्च स्तर समयपूर्व मृत्यु व दिल के दौरे की वजह हो सकता है.

प्रदूषण का उच्च स्तर समयपूर्व मृत्यु व दिल के दौरे की वजह हो सकता है.जर्नल 'बीएमजे डॉट कॉम' के मुताबिक लंदन स्कूल ऑफ हाईजीन एंड ट्रोपिकल मेडीसिन के विशेषज्ञ कृष्णन भास्करन व उनके साथियों ने साल 2003 से 2006 के बीच 79,288 दिल के दौरे के मामलों की समीक्षा की। उन्होंने देखा कि इन लोगों के एक घंटे तक प्रदूषण की स्थिति में रहने का क्या असर हुआ।

हाल के सालों में प्रदूषण के स्तर का लगातार बढ़ने का कारण स्पंज आयरन संयंत्र बहुत बड़े कारक हैं.

हाल के सालों में प्रदूषण के स्तर का लगातार बढ़ने का कारण स्पंज आयरन संयंत्र बहुत बड़े कारक हैं. आयरन और कोक के मेल्ट होने के बाद संयंत्रों की चिमनियों से कार्बन डाईआक्साइड व कार्बन मोनोऑक्साइड का डिपाजिट निकलना शुरू हो जाता है. साथ ही भारी मात्रा में ब्लैक कार्बन निकलने लगता है.

Monday, October 1, 2012

दिल्ली जैसे बड़े शहर में प्रतिदिन औसतन 400 वाहन रजिस्टर्ड होते हैं..

दिल्ली जैसे बड़े शहर में प्रतिदिन औसतन 400 वाहन रजिस्टर्ड होते हैं, ऐसे में सरकार उनसे होने वाले प्रदूषण पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। दिल्ली, मुंबई बड़े शहर हैं और यहां प्रदूषण का स्तर बहुत ऊपर जा चुका है.

भारत और चीन के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास वर्ष 2013 में चीन में और फिर वर्ष 2014 में भारत में किया जाना है.

भारत और चीन वर्ष 2010 से रूके संयुक्त सैन्य अभ्यास को फिर शुरू करने पर सहमत हो गए.भारत और चीन के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास वर्ष 2013 में चीन में और फिर वर्ष 2014 में भारत में किया जाना है. भारत और चीन के बीच संयुक्त सैनिक अभ्यास वर्ष 2007 में शुरू हुए थे. संयुक्त सैन्य अभ्यास चीन के कुनमिंग में वर्ष 2007 में और दूसरा भारत के बेलगाम में वर्ष 2008 में हुआ था.

ब्लैकरॉक इंवेस्टमेंट इंस्टीट्यूट ने 'द इयर ऑफ लिंविंग डाइवर्जेटली' नाम से रिपोर्ट जारी की है।

ब्लैकरॉक इंवेस्टमेंट इंस्टीट्यूट ने 'द इयर ऑफ लिंविंग डाइवर्जेटली' नाम से रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2012 में निवेशकों को सुस्ती से भरी दुनिया से रूबरू होना पड़ेगा। ग्लोबल विकास में चीन का योगदान 40 प्रतिशत से अधिक रहने की उम्मीद है, जबकि भारत का 15 फीसदी।

भारत में फलों और सब्जियों का उत्पादन करीब 21.1 करोड़ टन है।

भारत में फलों और सब्जियों का उत्पादन करीब 21.1 करोड़ टन है। चीन की तुलना में यह करीब आधा है।फसल तुड़ाई के बाद केवल इन सामग्रियों की बर्बादी को रोककर उत्पादन को आसानी से बढ़ाया जा सकता है जो बर्बादी कुल उत्पादन का करीब 35 प्रतिशत है। मौजूदा समय में भारत में सब्जियों का उत्पादन स्तर काफी कम है।

भारत में लगभग 58 करोड़ डॉलर का चीनी निवेश है...

चीनी कम्पनियों को राष्ट्रीय विनिर्माण एवं निवेश जोन में आमंत्रित किया गया है, जिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।फिलहाल भारत में लगभग 58 करोड़ डॉलर का चीनी निवेश है, जिसमें वृद्धि की काफी सम्भावना है। आर्थिक संबंध, व्यापार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी [जेईजी] पर संयुक्त समूह का गठन 1988 में उस समय हुआ था, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गाधी बीजिंग गए हुए थे।

भारत - चीन आर्थिक सहयोग

भारत और चीन आर्थिक सहयोग की एक पंचवर्षीय योजना तथा व्यापार संबंधित सभी मुद्दों से निपटने के लिए एक संयुक्त कार्यकारी समूह [जेडब्ल्यूजी] गठित करने पर सहमत हो गए. व्यापार का पलड़ा चीन के पक्ष में झुका हुआ है, और 2011-12 में यह 396514.6 लाख डॉलर था।भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2011-12 में 754,574.2 लाख डॉलर था, जबकि 2010-11 के दौरान यह 590,003.6 लाख डॉलर था।