Showing posts with label अशोक खेमका. Show all posts
Showing posts with label अशोक खेमका. Show all posts

Tuesday, October 16, 2012

1991 बैच के आईएएस ऑफिसर खेमका की छवि एक ईमानदार अधिकारी की है..

1991 बैच के आईएएस ऑफिसर खेमका की छवि एक ईमानदार अधिकारी की है। उन्होंने इंडिया अगेंस्ट करप्शन के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए वाड्रा-डीएलफ डील्स की जांच के आदेश दिए थे। वाड्रा के मामले की जांच शुरू होते ही उनका ट्रांसफर होने से हरियाणा की हुड्डा सरकार कठघरे में आ गई है। अशोक खेमका ने आरोप लगाया कि उनका तबादला कुछ सरकारी अफसरों और बिल्डरों की साठगांठ के खिलाफ कार्रवाई करने पर किया गया है।

Monday, October 15, 2012

अशोक खेमका

अशोक खेमका वो अधिकारी हैं जिसने वॉड्रा और डीएलएफ से जुड़े ज़मीन विवाद की जांच शुरू की थी. इसके साथ ही खेमका ने वाड्रा के मानेसर प्‍लांट का म्‍यूटेशन रद्द कर दिया था. उन्‍होंने इसमें स्‍टांप चोरी का शक जताया था.