Showing posts with label आसियान. Show all posts
Showing posts with label आसियान. Show all posts

Monday, October 22, 2012

पूर्व की ओर देखो नीति

आसियान के साथ संबंधों में वृद्धि करना भारत की 'पूर्व की ओर देखो नीति' का केंद्रबिन्‍दु रहा है। 1991 में जब से इस नीति की शुरुआत हुई आसियान-भारत संबंधों में लगातार प्रगति हुई है। भारत 1992 में आसियान का क्षेत्रीय वार्ता भागीदार बना, जोकि 1996 में अभिवृद्धि करके पूर्ण वार्ता भागीदारी बन गया। वर्ष 2002 से आसियान के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन कर रहे हैं।