Showing posts with label दाचीगाम राष्‍ट्रीय उद्यान. Show all posts
Showing posts with label दाचीगाम राष्‍ट्रीय उद्यान. Show all posts

Sunday, October 7, 2012

दाचीगाम राष्‍ट्रीय उद्यान

दाचीगाम राष्‍ट्रीय उद्यान जम्‍मू-कश्‍मीर राज्‍य का एक महत्‍व पूर्ण संरक्षि‍त क्षेत्र नेटवर्क है. श्रीनगर स्थित यह उद्यान आज विश्‍व के अद्वितीय लाल हिरन 'हंगुल' का निवास स्‍थान बन गया है। इसकी जीव-वनस्‍पति विशिष्‍टता और इसकी परिपूर्णता और विविधता, इसकी भव्‍य परिदृश्‍यता और महत्‍व, मौसमी गौरव और बर्फ से ढ़की पहाडि़यों की इसकी विशिष्‍टता, कलकल बहते पानी और राजधानी की आबादी के पास इसकी निकटता ने इसे राष्‍ट्र का जैव विविधता क्षेत्र और दुनिया का महत्‍वपूर्ण स्‍थान बना दिया है।