Showing posts with label नोबेल शांति पुरस्कार. Show all posts
Showing posts with label नोबेल शांति पुरस्कार. Show all posts

Sunday, October 28, 2012

मदर टेरेसा को 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला..

मदर टेरेसा को 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला। मदर का जन्म अल्बानिया में स्कोपजे नामक स्थान पर हुआ था, जो अब यूगोस्लाविया में है। उनका बचपन का नाम एग्नस गोंक्सहा बोजाक्सिऊ था। सन 1928 में वह आयरलैंड की संस्था सिस्टर्स आफ लोरेटो में शामिल हुईं और मिशनरी बनकर 1929 में कोलकाता आ गईं। उन्होंने बेसहारा और बेघरबार लोगों के दुख दूर करने का महान व्रत लिया। निर्धनों और बीमार लोगों की सेवा के लिए उन्होंने मिशनरीज ऑफ चैरिटी नाम की संस्था बनाई और कुष्ठ रोगियों, नशीले पदार्थों की लत के शिकार बने लोगों तथा दीन-दुखियों के लिए निर्मल हृदय नाम की संस्था बनाई।

पहला नोबेल शांति पुरस्कार

पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ़्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया।

Monday, October 15, 2012

नोबेल शांति पुरस्कार- 2012

यूरोपीय संघ को 2012 के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. संघ ने फ्रांस और जर्मनी को करीब लाने में काफी अहम भूमिका निभाई है. इसके अलावा दक्षिणी, मध्य और पूर्वी यूरोप में लोकतंत्र को मजबूत करने में भी उसका बड़ा योगदान रहा है.