Showing posts with label हिमालय. Show all posts
Showing posts with label हिमालय. Show all posts

Sunday, September 9, 2012

हिमालय पर्वतश्रेणी

हिमालय पर्वतश्रेणी लगभग 2,500 किलोमीटर तक पश्चिम से पूर्व दिशा में जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के नंगा पर्वत (8,126 मीटर) से तिब्बत में नामचा बरवा (7,756 मीटर) तक निर्बाध रूप से फैली हुई है। हिमालय के पश्चिमोत्तर में हिंदुकुश और कराकोरम पर्वतश्रेणियाँ और उत्तर में तिब्बत का ऊँचा पठार है। ओक और चेस्टनट 1,097 से 1,737 मीटर की ऊँचाइयों पर पश्चिम में हिमाचल प्रदेश से मध्य नेपाल तक उगते हैं.

पुराणों के अनुसार हिमालय मैना का पति और पार्वती का पिता है...

हिमालय संस्कृत के हिम तथा आलय से मिल कर बना है जिसका शब्दार्थ 'बर्फ़ का घर' होता है। देश के 1.3 प्रतिशत वन हिमालय में हैं और इसमें भी देश के अच्छे वनों का 46 प्रतिशत भाग भी इसी में है। नौ राज्यों में फैले हिमालय का विस्तार देश की 17 प्रतिशत जमीन पर है। इसके 67 प्रतिशत भूभाग में जंगल हैं। हिमालय देश के 65 प्रतिशत लोगों के लिए पानी की आपूर्ति करता है. हिमालय में देश की 3.8 प्रतिशत जनसंख्या रहती है।