Showing posts with label IAS. Show all posts
Showing posts with label IAS. Show all posts

Thursday, September 27, 2012

कार्ल मार्क्स ने वर्ग संघर्ष की प्रक्रिया को निम्नलिखित में से किस सिद्धांत की मदद से समझाया है?


कार्ल मार्क्स ने वर्ग संघर्ष की प्रक्रिया को निम्नलिखित में से किस सिद्धांत की मदद से समझाया है?
(a) आनुभविक उदारवाद
(b) अस्तित्ववाद
(c) डार्विन का विकासवाद
(d) द्वंद्वात्मक भौतिकवाद
Ans: d

“न्यू स्टार्ट संधि” समाचारों में रही थी. यह संधि क्या है?


 “न्यू स्टार्ट संधि” समाचारों में रही थी. यह संधि क्या है?
(a) यह संयुक्त राज्य अमेरिका तथा रूसी संघ के बीच नाभिकीय शस्त्रों पर कटौती करने की द्विपक्षीय सामरिक महत्व की संधि है
(b) यह पूर्वी एशिया शीर्ष सम्मेलन के सदस्यों के बीच बहुपक्षीय ऊर्जा सुरक्षा सहयोग संधि है
(c) यह रूसी संघ तथा यूरोपीय संघ के बीच ऊर्जा सुरक्षा सहयोग संधि है
(d) यह “ब्रिक्स” देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए की गई बहुपक्षीय सहयोग संधि है
Ans: a

जब किसी वृक्ष की छाल, वृक्ष के आधार के पास से गोलाकार चारों तरफ से हटा दी जाती है, तो यह वृक्ष धीरे-धीरे सूख कर मर जाता है, क्योंकि?


 जब किसी वृक्ष की छाल, वृक्ष के आधार के पास से गोलाकार चारों तरफ से हटा दी जाती है, तो यह वृक्ष धीरे-धीरे सूख कर मर जाता है, क्योंकि?
(a) मृदा से जल वायव अंगों में नहीं पहुंच पाता
(b) जड़ें ऊर्जा से वंचित रह जाती हैं
(c) वृक्ष मृदा-जीवाणुओं से संक्रमित हो जाता है
(d) जड़ों को श्वसन हेतु ऑक्सीजन नहीं प्राप्त हो पाता
Ans: a

“बंद अर्थव्यवस्था


“बंद अर्थव्यवस्था” वह अर्थव्यवस्था है जिसमें
(a) मुद्रा पूर्ति पूर्णतः नियंत्रित होती है
(b) घाटे की वित्त व्यवस्था होती है
(c) केवल निर्यात होता है
(d) न तो निर्यात, न ही आयात होता है
Ans: d

Wednesday, September 26, 2012

निम्नलिखित में से कौन-सी “मूल्य आधारित कर” की विशेषता नहीं है?


 निम्नलिखित में से कौन-सी  “मूल्य आधारित कर”  की विशेषता नहीं है?
(a) यह बहु-बिंदु लक्ष्य आधारित कर (टैक्सेशन) प्रणाली है
(b) यह उत्पादन/वितरण श्रंखला में लेनदेन के हर चरण में हुए मूल्य-संवर्धन पर लगाया गया कर (टैक्स) है
(c) यह वस्तुओं तथा सेवाओं पर उपभोग के अंतिम चरण में लगाया गया कर (टैक्स) है जिसका वहन अंततः उपभोक्ताओं को करना पड़ता है
(d) यह मूलभूत रूप से केन्द्र सरकार का विषय है ; और राज्य सरकारों का दायित्व इसे सफलता के साथ लागू करने तक सीमित है
Ans: d

“कार्बन क्रेडिट” के सम्बंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?


 “कार्बन क्रेडिट” के सम्बंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) कार्बन क्रेडिट प्रणाली क्योटो प्रोटोकॉल के संयोजन में सम्पुष्ट की गई थी
(b) कार्बन क्रेडिट उन देशों या समूहों को प्रदत्त की जाती है जो ग्रीन-हाउस गैसों का उत्सर्जन घटाकर उसे उत्सर्जन अभ्यंश के नीचे ला चुके होते हैं
(c) कार्बन क्रेडिट का लक्ष्य कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन में हो रही वृद्धि पर अंकुश लगाना है
(d) कार्बन क्रेडिट का क्रय-विक्रय संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के द्वारा समय-समय पर नियत मूल्यों के आधार पर किया जाता है
Ans: d

भारत की गिनती “जनांकिकीय लाभांश” (डेमोग्राफिक डिविडेंड) वाले देश के रूप में की जाती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि?


 भारत की गिनती “जनांकिकीय लाभांश” (डेमोग्राफिक डिविडेंड) वाले देश के रूप में की जाती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि?
(a) यहां 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की जनसंख्या अधिक है
(b) यहां 15-64 वर्ष कम आयु वर्ग की जनसंख्या अधिक है
(c) यहां 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की जनसंख्या अधिक है
(d) यहां की कुल जनसंख्या अधिक है
Ans: b

स्फीति दर में होने वाली तीव्र वृद्धि का आरोप्य कभी-कभी “आधार प्रभाव” पर लगाया जाता है. यह “आधार प्रभाव” क्या है?


स्फीति दर में होने वाली तीव्र वृद्धि का आरोप्य कभी-कभी “आधार प्रभाव” पर लगाया जाता है. यह “आधार प्रभाव” क्या है?
(a) यह फसलों के खराब होने से आपूर्ति में उत्पन्न उग्र अभाव का प्रभाव है
(b) यह तीव्र आर्थिक विकास के कारण तेजी से बढ़ रही मांग का प्रभाव है
(c) यह विगत वर्ष की कीमतों का स्फीति दर की गणना पर आया प्रभाव है
(d) इस सन्दर्भ में उपर्युक्त (a), (b) तथा (c) कथनों में से कोई भी सही नहीं है
Ans: c

यह वन्यजीवन तथा जैवविविधता का प्रमुख स्थल है और सुरक्षित क्षेत्र है. निम्नलिखित में से वह स्थल कौन-सा है?


 दो महत्त्वपूर्ण नदियां-जिनमें से एक का स्रोत झारखंड में है (और जो उड़ीशा में दूसरे नाम से जानी जाती है) तथा दूसरी जिसका स्रोत उड़ीशा में है-समुद्र में प्रवाह करने से पूर्व एक ऐसे स्थान पर संगम करती है. जो बंगाल की खाड़ी से कुछ ही दूर है. यह वन्यजीवन तथा जैवविविधता का प्रमुख स्थल है और सुरक्षित क्षेत्र है.
निम्नलिखित में से वह स्थल कौन-सा है?

(a) भितरकनिका
(b) चांदीपुर-ऑन-सी
(c) गोपालपुर-ऑन-सी
(d) सिमलीपाल
Ans: c

संविधान (73वां संशोधन) अधिनियम, 1992, जिसका लक्ष्य देश में पंचायती राज संस्थापनों को प्रोत्साहित करना है, निम्नलिखित में से किस/किन चीजों की व्यवस्था करता है?


 संविधान (73वां संशोधन) अधिनियम, 1992, जिसका लक्ष्य देश में पंचायती राज संस्थापनों को प्रोत्साहित करना है, निम्नलिखित में से किस/किन चीजों की व्यवस्था करता है?

1. जिला योजना समितियों का गठन करने की
2. राज्य निर्वाचन आयोगों द्वारा सभी पंचायतों का चुनाव करने की
3. राज्य वित्त आयोगों की स्थापना करने की
निम्नलिखत कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
Ans: c

निम्नलिखित कार्यवाहियों पर विचार करें जो सरकार द्वारा लिए जा सकते है:


 निम्नलिखित कार्यवाहियों पर विचार करें जो सरकार द्वारा लिए जा सकते है:

1. घरेलू मुद्रा का अवमूल्यन
2. निर्यातों को मिलने वाली आर्थिक सहायता में कटौती
3. उन उपयुक्त नीतियों को लागू करना जिससे देश में अधिक FDI आए तथा FIIs से अधिक निधि आए
उपर्युक्त में से कौन-सी क्रिया/क्रियाएं चालू खाते के घाटे को घटाने में सहायक साबित हो सकती है/हैं?
(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) केवल 3
(d) 1 और 3
Ans: d

अंटार्कटिक क्षेत्र में ओजोन छिद्र का बनना चिंता का विषय है. इस छिद्र के बनने का संभावित कारण क्या है?


अंटार्कटिक क्षेत्र में ओजोन छिद्र का बनना चिंता का विषय है. इस छिद्र के बनने का संभावित कारण क्या है.
(a) विशिष्ट क्षोभमंडलीय विक्षोभ की उपस्थिति; तथा क्लोरोफ्लोरोकार्बनों का अंतर्वाह
(b) विशिष्ट ध्रुवीय वाताग्र तथा समतापमंडलीय बादलों की उपस्थिति; तथा क्लोरोफ्लोरोकार्बनों का अंतर्वाह
(c) ध्रुवीय वाताग्र तथा समतापमंडलीय बादलों की अनुपस्थिति तथा मेथेन और क्लोरोफ्लोरोकार्बनों का अंतर्वाह
(d) वैश्विक तापन से ध्रुवीय प्रदेश में हुई तापमान वृद्धि
Ans: b

“वित्तीय उत्प्रेरक” की समुचित व्याख्या करता है?


 निम्नलिखित में से कौन-सा कथन “वित्तीय उत्प्रेरक” की समुचित व्याख्या करता है?

(a) यह सरकार द्वारा उत्पादन क्षेत्र में किया गया वृहद निवेश है, जिसका लक्ष्य माल की आपूर्ति कर तीव्र आर्थिक विकास के कारण बढ़ी हुई मांग को पूरा करना है.
(b) यह सरकार की गहन निश्चयात्मक कार्यवाही है जिसका लक्ष्य देश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है.
(c) यह सरकार द्वारा वित्तीय संस्थानों पर की गई गहन कार्यवाही है जिसका लक्ष्य कृषि तथा सहबद्ध क्षेत्रों को ऋण वितरित कराना है जिससे वृहत्तर खाद्य उत्पादन को प्रोत्साहन मिल सके और खाद्य स्फीति पर अंकुश लग सके.
(d) यह सरकार की चरम निश्च्यात्मक कार्यवाही है जिसका लक्ष्य वित्तीय समावेशन नीति का अनुसरण करना है.
Ans: b

सूक्ष्मजैविक ईंधन कोशिकाएं (माइक्रोबियल फ्यूल सैल) ऊर्जा का धारणीय (सस्टैनेबल) श्रोत समझी जाती है. क्यों?


सूक्ष्मजैविक ईंधन कोशिकाएं (माइक्रोबियल फ्यूल सैल) ऊर्जा का धारणीय (सस्टैनेबल) श्रोत समझी जाती है. क्यों?

1. ये जीवित जीवों को उत्प्रेरक के रूप में प्रयुक्त कर कुछ सब्सट्रेटो से विद्युतीय उत्पादन कर सकती है.
2. ये विविध प्रकार के अजैव पदार्थ सब्सट्रेट के रूप में प्रयुक्त करती हैं.
3. ये जल का शोधन और विद्युत उत्पादन करने के लिए अपशिष्ट जल शोधन संयंत्रों में स्थापित की जा सकती है.
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
Ans: c