Thursday, August 16, 2012

राष्ट्रीय ध्वज -तिरंगा

तिरंगे की चौड़ाई और लम्‍बाई का अनुपात 2:3 है। सफ़ेद पट्टी के केंद्र में गहरा नीले रंग का चक्र है. चक्र की परिधि लगभग सफ़ेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर है। चक्र में 24 तीलियां हैं। राष्‍ट्रीय ध्‍वज की रचना 22 जुलाई, 1947 को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया.तिरंगे के ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। बीच की पट्टी का श्वेत धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है। निचली हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है.

No comments:

Post a Comment