Thursday, September 20, 2012

आईएएस मुख्य परीक्षा 2011 : सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्न-पत्र


सामान्य अध्ययन
प्रश्न-पत्र-I

समय : तीन घण्टे                                         पूर्णाक : 300
                                                                                               
अनुदेश
प्रत्येक प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छपा है. प्रश्नों के उत्तर उसी माध्यम में लिखे जाने चाहिए जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख उत्तर-पुस्तक के मुख-पृष्ठ पर अंकित निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए. प्रवेश-पत्र पर उल्लिखित माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे.

उम्मीदवारों को सभी प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक प्रश्न के नीचे दिए गए अनुदेशों के अनुसार ही करने चाहिए. प्रत्येक प्रश्न के लिए नियत अंक प्रश्न के अन्त में दिए गए है.

1. निम्नलिखित में से किन्ही तीन के उत्तर दीजिएजो प्रत्येक लगभग 250 शब्दों में होने चाहिए :    20x3=60

(क) "संविधान के भाग 4 क में जो भी समाविष्ट किया गया है, वह सब आवश्यक रूप से भारतीय जीवन-पद्धति के अंगभूत कार्यों का संहिताकरण मात्र है." समालोचनापूर्वक इस कथन का परीक्षण कीजिए.

(ख) "कार्यपालिका-राज्यक्षमा का प्रयोग करना विशेषाधिकार नहीं है, अपितु वह अनेक सिद्धांतों पर आधारित है, और विवेक का प्रयोग लोक सोक-विचारों में करना आवश्यक होता है." भारत के राष्ट्रपति की न्यायिक शक्तियों के सन्दर्भ में, इस कथन का विश्लेषण कीजिए.

(ग) भारत में घट रहे कहे जाने वाले 'पोषण संक्रमण' के विस्तार, कारणों एवं निहितार्थों पर चर्चा कीजिए.

(घ) पीसीपीएनडीटी अधिनियम, 1994 के प्रमुख अभिलक्षणों पर, और 2003 में उसके संशोधन के निहितार्थों पर प्रकाश डालिए.


2. निम्नलिखित में से किसी एक का लगभग 250 शब्दों में उत्तर दीजिए :    20

(क) फरवरी 1946 में, तत्कालीन 'रायल इंडियन नेवी ' में घटित होने वाले लोक विद्रोह में घटनाओं के प्रमुख अनुक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए और स्वतन्त्रता संग्राम में उसके महत्त्व पर प्रकाश डालिए. क्या आप इस विचार से सहमत है कि इस विद्रोह में भाग लेने वाले नाविक स्वतन्त्रता संग्राम के कुछ अकीर्तित वीरों में से कुछ थे ?

(ख) भारत में प्रारम्भिक बीसवीं शताब्दी के तीन महत्वपूर्ण महिला संगठनों का देश के समाज और राजनीति पर प्रभाव का मूल्यांकन कीजिए. आपके विचार में, उन संगठनों के राजनीतिक उद्देश्यों के द्वारा उनके सामाजिक उद्देश्य किस सीमा तक बाध्य हो गए थे ?


3. निम्नलिखित में से किसी एक का लगभग 250 शब्दों में उत्तर दीजिए :    20

(क) राष्ट्रीय ग्रामीण जीविका मिशन (एन.आर.एल.एन.) योजना के अभिकल्प का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए. क्या आपके विचार में अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में, स्वर्णजयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (एस.जी.एस.वाई.) की अपेक्षा इस मिशन की सफलता प्राप्ति की अधिक संभावना है?

(ख) 'भारतीय विज्ञापन मानक परिषद्' की संरचना, उद्देश्यों एवं भूमिका पर प्रकाश डालिए. अगस्त 2006 की सरकारी अधिसूचना ने इसको किस प्रकार अधिक प्रभावी बना दिया है ?


4. निम्नलिखित में से किन्हीं पांच पर टिप्पणियां लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में होनी चाहिए :    12x5=60

(क) भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा, बैंकों में ग्राहक सेवा पर नियुक्त दामोदरन समिति की प्रमुख सिफारिशें.

(ख) दीनदयाल अपंग पुनः स्थापन योजना (डी.डी.आर.एस.)

(ग) हमारी उच्च न्यायपालिका में "हरित न्यायपीठों" का विकास.

(ड.) विभाग सम्बन्धित संसदीय स्थायी समितियों' और 'संसदीय मंचों' के बीच विभेद.

(च) 'गरीबी रेखा से नीचे' (बी.पी.एल.) परिवारों को 'नकदी-अंतरणों' के लाभ और संभाव्य त्रुटियाँ.

(छ) 11 वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान, अंधापन के नियंत्रण का राष्ट्रीय कार्यक्रम (एन.पी.सी.बी.) में नई पहलें.


5. निम्नलिखित में से किन्हीं तीन का परीक्षण कीजिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हो :    12x3=36

(क) भारत में जल संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव.

(ख) हिंद महासागर में समुद्री डकैती का मुकाबला करने के लिए भारत सरकार द्वारा किए गए उपाय.

(ग) भारत में महानगरों के सुधार में प्रति-शहरीकरण का महत्व.

(घ) भारत में वि-अधिसूचित और खानाबदोशी जनजातियों की विशिष्ट समस्याएं.


6. स्वतन्त्रता संग्राम के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियां (प्रत्येक 50 शब्दों से अधिक नहीं) लिखिए :    5x3=15

(क) 'बिनय-बादल-दिनेश' शहादत

(ख) भारत नौजवान सभा

(ग) 'बब्बर अकाली' आंदोलन.


7. निम्नलिखित पर टिप्पणियां लिखिए, जो प्रत्येक 50 शब्दों से अधिक में न हो :    5x6=30

(क) भारत में बाघ अनुवीक्षण कार्यक्रम का फेज़-IV

(ख) क्या कारण है कि सांख्यिकी कार्यालय ने इस वर्ष से उपभोक्ता कीमत सूचकांक की एक नई श्रेणी को अधिसूचित किया है?

(ग) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का संघटन और उसके प्रकार्य.

(घ) बिहार विशेष न्यायालय अधिनियम, 2009 और वह हाल में ख़बरों में क्यों बना रहा है ?

(ड.) दूरसंचार मंत्रालय का प्रस्तावित स्पैक्ट्रम प्रबंधन आयोग.

(च) सफाई का समुदाय-अग्रीकृत संपूर्ण सफाई (सी.एल.टी.एस.) उपगाम.


8. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक 50 शब्दों से अधिक में न हो :        5x4=20

(क) या नागालैण्ड के 'मोएत्सु' और 'येम्शे' त्योहारों के बीच या अरुणाचल प्रदेश के 'लोसर' और 'खान' त्योहारों के बीच विभेदन कीजिए.

(ख) निम्नलिखित पारंपरिक रंगमंच रूपों में से किन्हीं पांच एक-एक वाक्य लिखिए :

(i) भांड पाथेर

(ii) स्वांग

(iii) माछ

(iv) भाओना

(v) मुडियेट्टू

(vi) दशावतार

(ग) भारत में चमकहीन मृदभांड निर्माण की प्रमुख विभिन्न शैलियां कौन-कौन सी हैं?

(घ) संगीत नाटक अकादमी के अनुसार भारत के शास्त्रीय नृत्य रूपों की सूची बनाइए.


9. निम्नलिखित पर टिप्पणियां लिखिए, जो प्रत्येक 50 शब्दों से अधिक में न हो :    5x5=25

(क) 'बार्क' की निसर्ग-रूना प्रौद्योगिकी.

(ख) प्रथम उपचार, जो बस स्टॉप पर आपके पास खड़े हुए, अचानक बेहोश हो जाने वाले व्यक्ति को आप सुरक्षित रूप से प्रदान कर सकते हैं.

(ग) कावेरी K-10 वायुयान इंजन.

(घ) आण्विक स्तन चित्रण (एम.बी.आई.) प्रौद्योगिकी.

(च) संघ लोक सेवा आयोग (यू.पी.एस.सी.) द्वारा ई-शासन पहलें.


10. निम्नलिखित में से कौन है और हाल में वे ख़बरों में क्यों रहे हैं ? (प्रत्येक उत्तर 20 शब्दों से अधिक में नहीं होना चाहिए)     2x7=14

(क) लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह

(ख) रहीम फहीमुद्दीन डागर

(ग) लोबसांग संगे

(घ) पी.आर. श्रीजेश

(ड.) नीलिमा मिश्रा

(च) वी.तेजस्वनी बाई

(छ) ऐश्वर्य नारकर

No comments:

Post a Comment